Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

12 आरोपियों को जिलाबदर करने के आदेश  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आदित्य सिंह ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर 12 आरोपियों को 6 – 6 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं। इन आरोपियों पर जिले के पुलिस थानों में विभिन्न अपराधों में प्रकरण दर्ज हैं। जिन 12 आरोपियों को जिला बदर किया गया है, उनमें कन्हैया लाल कतिया निवासी बमनगांव, चंदर नाथूराम कोरकू निवासी रिछारिया, शाकिर पिता जफर खान निवासी खिरकिया, ओमकार दारासिंह कुचबंदिया निवासी खिरकिया, राजेश गोविंदराम सारण निवासी मांदला, हरिओम करण सिंह मीणा निवासी ढोलगांव, राकेश रामदीन बलाई निवासी खिरकिया, दिलीप रामभरोसा कतिया निवासी खिरकिया, मनीराम सुता इवने निवासी कुंभीखेड़ा, राजेश उर्फ राजू धन्ना लाल जाट निवासी अजनास, प्रीतम विजय कुचबंदिया निवासी खिरकिया तथा आरिफ अतीक मंसूरी निवासी उड़ा शामिल है। जिला बदर की 6 माह की अवधि में ये आरोपी न केवल हरदा जिले की सीमा में, साथ ही पड़ोसी जिले खंडवा, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर और देवास जिलों की सीमा में भी प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

874 Views
What do you think?

Leave a Reply