Skip to content
Friday, 6 November 2026
भोपाल

प्रदेश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की है पूरी तैयारी : श्री राजन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत प्रदेश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की पूरी तैयारी है। सभी मतदान केन्द्रों पर पेयजल, जरूरी दवाइयाँ और टेन्ट की व्यवस्था की जा रही है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के भी प्रयास लगातार किये जा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने यह बात भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा के दौरान कही। श्री राजन ने बताया कि प्रदेश में कुल 871 नाके बनाये गये हैं, जहां पर सतत् निगरानी की जा रही है। इनमें से 309 अन्तर्राज्यीय और 562 राज्य के अन्दर नाके बनाये गये हैं। लगातार जब्ती की कार्यवाही की जा रही है।

भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू ने टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक से अलग-अलग चर्चा कर निर्वाचन तैयारियों की जानकारी ली। प्रेक्षकों ने बताया कि जिलों की टीम द्वारा बेहतर ढंग से निर्वाचन की तैयारियां की जा रही हैं।

इस दौरान अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल और संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे भी उपस्थित थे।

128 Views
What do you think?

Leave a Reply