पुलिया धंसने दो मजदूर घायल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हंडिया थाना क्षेत्र के खेड़ा और अजनास के बीच निर्माणाधीन पुलिया में सेंटिंग गिरने से दो मजदूर घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम जामूखो के पास सड़क पर बन रही पुलिया पर सोमवार सुबह करीब सात से आठ मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान पुलिया के नीचे की मिट्टी अचानक बैठक गई। जिससे पुलिया के नीचे काम कर रहे मजदूर विशाल पिता रामविलास उम्र 26 साल एवं राहुल पिता संतोष कोरकू 20 साल दोनो निवासी रेलवा को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई। जिन्हें साथी मजदूरों में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां सर्जिकल वार्ड में उनका उपचार जारी है।

255 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!