Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

किसानों द्वारा कुआं निर्मित कर उसकी मुंडेर नहीं बनाने पर की जा रही है एफ आई आर दर्ज

1 min read
Text Size:

 

ग्राम बरोठा क्षेत्र के सात किसानों पर कुएं की मुंडेर नहीं बनाने  पर एफ आई आर दर्ज

देवास। जिले में किसानों द्वारा खेतों की मेड़ पर कुआं निर्मित किया जाता है लेकिन उसकी मुंडेर नहीं बनाई जाती है। ऐसे किसानों को चिन्हित कर उन पर धारा 188  व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कियाजा रहा है। इसी के तहत बरोठा पटाडी मार्ग के ग्राम रतेड़ी में स्थित कृषक  प्रहलाद  पिता गेंदालाल, अशोक कुमार  पिता गेंदालाल, ताराचंद पिता गेंदालाल  की भूमि में बिना मुंडेर के कच्चा कुआ स्थित है जो बरोठा पटाडी मार्ग से लगा हुआ है। साथ ही भूमि स्वामी संजय  पिता हरिमोहन, उमेश पिता हरिमोहन कलाबाई पति हरिमोहन एव छगनलाल पिता रामाजी की कृषि भूमि पर बिना मुंडेर के  कुए है। कृषको द्वारा इस संबंध में लगातार लापरवाही की जा रही थी और कुएं की मुंडेर को पक्का नहीं किया जा रहा था। इस संबंध में कार्रवाई करते हुए धारा 188 के तहत नायब तहसीलदार बरोठा द्वारा कृषको पर एफआईआर दर्ज की गई है।

118 Views
What do you think?

Leave a Reply