Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
बैतूल

बैतूल लोकसभा सीट के लिए अब 7 मई को होगा मतदान, सिर्फ BSP प्रत्याशी ही जमा करेगा नामांकन

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर बैतूल:-बैतूल लोकसभा सीट से चुनाव में नामांकन फॉर्म भरने वाले बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी के निधन के चलते चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। अब नए सिरे से चुनावी कार्यक्रम घोषित हो गया है। नए चुनाव कार्यक्रम के तहत सिर्फ BSP प्रत्याशी का नामांकन भरा जाएगा और अब बैतूल सीट के लिए मतदान तीसरे चरण में 7 मई को होगा।

BSP प्रत्याशी के निधन के बाद चुनाव आयोग ने बदली मतदान की तारीख  

इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर डले चुनाव कार्यक्रम के अनुसार बैतूल में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के स्थगित होने के बाद चुनाव आयोग ने बुधवार को नई तारीख की घोषणा कर दी है। बैतूल का चुनाव तीसरे चरण में 7 मई को होगा,  चुनाव कार्यक्रम के तहत नाम निर्देशन पत्र 12 अप्रैल से जमा होंगे और अंतिम तारीख 19 अप्रैल निर्धारित है। 20 अप्रैल को बसपा प्रत्याशी के नाम निर्देशन पत्र की जांच होगी। 22 अप्रैल को नाम वापस लिए जा सकेंगे, 7 मई को होगा।

प्रत्याशी के निधन के बाद चुनाव प्रक्रिया स्थगित की गई थी 

आपको बता दें कि बैतूल लोकसभा सीट का चुनाव दूसरे चरण  में होना था जिसका मतदान 26 अप्रैल को निर्धारित था, दूसरे चरण में जिन 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव निर्धारित था उसमें बैतूल भी शामिल था जिसकी चुनाव प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई और प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 88 प्रत्याशी मैदान में बचे थे, इसमें बैतूल से 8 उम्मीदवार हैं, प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही दुखद खबर सामने आई कि हार्ट अटैक से BSP प्रत्याशी का निधन हो गया जिसके बाद चुनाव स्थगित किया गया और अब चुनाव आयोग ने इसे तीसरे चरण में कराने का फैसला लिया है।

Lok Sabha Election 2024 : बैतूल लोकसभा सीट के लिए अब 7 मई को होगा मतदान, सिर्फ BSP प्रत्याशी ही जमा करेगा नामांकनLok Sabha Election 2024 : बैतूल लोकसभा सीट के लिए अब 7 मई को होगा मतदान, सिर्फ BSP प्रत्याशी ही जमा करेगा नामांकन

179 Views
What do you think?

Leave a Reply