Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

जांच में फंसाने की धमकी देकर प्रभारी प्रधानाध्यापक ने शिक्षिका से मांगी रिश्वत, 5000 रुपये लेते ही लोकायुक्त टीम ने पकड़ लिया

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर देवास:-शहर के बाहरी क्षेत्र स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय संजयनगर के प्रभारी प्रधानाध्यापक तिलकराज सेम को लोकायुक्‍त टीम ने 5 हजार रुपये की रिश्‍वत लेते हुए पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार प्रभारी प्रधानाध्‍यापक ने स्कूल की ही एक शिक्षिका को कामकाज ढंग से नहीं करने और कार्रवाई करने के नाम पर डराधमकाकर हर महीने 5 से 6 हजार रुपये की साथ की मांग की।

शिक्षिका ने इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में कर दी। प्राथमिक जांच में लोकायुक्त टीम ने रिश्वत की बात को सही पाया। उसके बाद टीम ने प्लानिंग करके सोमवार को स्कूल में ही प्रभारी प्रधानाध्यापक को 5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।

डीएसपी सुनील तालान ने बताया शिक्षिका पद्मा बाथम ने प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। इसके बाद हमारी टीम ने प्लानिंग करके सोमवार सुबह प्रभारी प्रधानाध्यापक को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

शिक्षिका को कागजी कामकाज थोड़ा कम आता है। इसी के नाम पर प्रभारी प्रधानाध्यापक उनको धमकाता रहता था कि कार्रवाई हो जाएगी, अधिकारी जांच भी कर रहे हैं, कलेक्टर भी निलंबन कर रहे हैं। यदि तुम मुझे हर माह रुपये देते रहोगी तो मैं कोई कार्रवाई नहीं होने दूंगा।

उधर डीईओ एचएस भारती ने बताया मैं फिलहाल टीएल मीटिंग में हूं। इस मामले की जानकारी नहीं है। विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उधर बताया जा रहा है कार्रवाई के दौरान जैसे ही लोकायुक्त टीम ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को दबोचा तो वह रोने लगा।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply