दूसरे चरण की सात सीटों के लिए नाम वापसी का अंतिम दिन आज, 93 प्रत्याशियों ने भरे हैं नामांकन पत्र

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर भोपाल:-मध्य प्रदेश में रीवा, सतना, टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, बैतूल और होशंगाबाद में होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए आज प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो जाएगी। आज नाम वापसी का अंतिम दिन है, इसके बाद स्पष्ट हो जाएगा कि किस सीट पर कितने उम्मीदवारों के बीच लड़ाई है। कहां सबसे अधिक और कहां सबसे कम उम्मीदवार हैं। यहां 26 अप्रैल को मतदान होना है, यानी नाम वापसी के बाद 16 दिन प्रचार के लिए प्रत्याशियों को मिलेंगे।

16 नामांकन किए अस्वीकृत

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि 93 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए हैं, जबकि गलतियों के चलते 16 के अस्वीकृत कर दिए गए हैं। टीकमगढ़ (अजा) में आठ, दमोह में 16, खजुराहो में 14, सतना में 20, रीवा में 14, होशंगाबाद में 12 और बैतूल (अजजा) में नौ अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। वहीं, टीकमगढ़, दमोह और सतना में दो-दो, खजुराहो और रीवा में पांच-पांच अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र रद किए गए हैं।

12 अप्रैल से तीसरे चरण का नामांकन होगा शुरू

बता दे कि तीसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू की जाएगी। तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान होगा।

232 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!