पुणे से बलिया जा रही बस का टायर फटने से लगी आग, नेपाल के 100 से ज्यादा यात्री थे सवार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर देवास:-महाराष्ट्र के पुणे से उत्तर प्रदेश के बलिया जा रही ओवरलोड यात्री बस क्रमांक यूपी 81 बीटी 6685 का टायर रविवार अल सुबह करीब 5.15 बजे शहर के बाहर मक्सी बाईपास पर फट गया। टायर फटने के बाद अचानक लगी आग से यात्री घबरा गए और जान बचाकर नीचे उतरे। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन बस और अधिकांश यात्रियों का पूरा सामान खाक हो गया। सूचना मिलने पर बीएनपी थाने से पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और एक घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे। आशंका है कि यात्रियों से ओवरलोड होने के कारण टायर फटा और उसके बाद आग लग गई। सुबह करीब 9 बजे सभी यात्रियों को पुलिस द्वारा अन्य बस, लोडिंग वाहन, मैजिक वाहन से पास के निजी गार्डन में रुकने के लिए पहुंचाया गया।

किसी यात्री को नहीं हुआ नुकसान

बीएनपी थाना टीआई अमित सोलंकी ने बताया प्रारंभिक पूछताछ में 100 से अधिक यात्रियों के सवार होने का पता चला है। बस ट्रेवल्स के शिवपुरी निवासी मालिक से बात हुई है उसने दूसरी बस का इंतजाम करने की बात कही है। यात्रियों को ठहराने और उनके भोजन के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। घटना में आग से किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है।

131 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!