Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

श्री राजन व्यय प्रेक्षक नियुक्त

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बैतूल संसदीय क्षेत्र में लोकसभा निर्वाचन के दौरान अभ्यर्थियों के व्यय पर निगरानी रखने के उद्देश्य से भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी पी राजन को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। श्री राजन निर्वाचन के दौरान बैतूल के सर्किट हाउस में रुकेंगे। उनका मोबाइल नंबर 6261096487 है। कोई भी व्यक्ति बैतूल संसदीय क्षेत्र में लोकसभा निर्वाचन के दौरान निर्वाचन व्यय संबंधी शिकायत या सुझाव के लिए श्री राजन से सर्किट हाउस बैतूल में प्रात: 10 से 11 बजे के बीच संपर्क कर सकता है, या मोबाइल नंबर पर फोन कर जानकारी दे सकता है।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply