Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

सामान्य प्रेक्षक ठाकुर और व्यय प्रेक्षक पी राजन हरदा पहुंचे

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक प्रदीप ठाकुर और व्यय प्रेक्षक पी राजन शनिवार को हरदा पहुंचे। हरदा सर्किट हाउस में पहुंचने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने उनसे भेंटकर हरदा लोकसभा निर्वाचन के लिए अब तक की गई तैयारी के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने प्रेक्षक ठाकुर और व्यय प्रेक्षक पी राजन को हरदा जिले की मतदाता जागरूकता गतिविधियां पर केंद्रित स्वीप कैलेंडर भेंट किया। इस अवसर पर हरदा विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निग अधिकारी कुमार सानू देवड़िया, और टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निग अधिकारी महेश बड़ोले भी मौजूद थे।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply