Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

प्रेक्षकद्वय ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बैतूल संसदीय क्षेत्र में लोकसभा निर्वाचन के लिए सामान्य प्रेक्षक के रूप में प्रदीप ठाकुर को सामान्य प्रेक्षक एवं पी राजन को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक श्री राजन एवं प्रेक्षक श्री ठाकुर ने शनिवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचकर लोकसभा निर्वाचन के लिए वहां बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मतदान सामग्री वितरण स्थल देखा, और मतदान दलों को ले जाने के लिए वाहन व्यवस्था व वाहन पार्किंग व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के साथ-साथ हरदा के सहायक रिटर्निग अधिकारी कुमार सानू देवरिया तथा टिमरनी के सहायक रिटर्निग अधिकारी महेश बडोले सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। प्रेक्षकद्वय ने इस दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी जायजा लिया। प्रेक्षक श्री ठाकुर ने इस दौरान निर्देश दिए कि सभी मतदान कर्मियों को ईवीएम मशीन संचालन तथा वीवीपेट मशीन संचालन का हैंड्सऑन प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि मतदान के दौरान मतदान कर्मियों को कोई परेशानी ना आए।

320 Views
What do you think?

Leave a Reply