अनोखा तीर, हरदा। आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान होगा। जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्टर आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर वन क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में वन मण्डल अधिकारी अनिल चौपड़ा, स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी संजय त्रिपाठी सहित वन विभाग के अधिकारी मौजूद थे। श्री सिसोनिया ने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि वन क्षेत्र के ग्रामों में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएं और वनवासियों को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान की तिथि 26 अप्रैल के बारे में बताया जाए और उनसे अपील की जाए कि वे अपने गांव के मतदान केन्द्र पर जाकर अवश्य मतदान करें।

