Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

मीडिया प्रतिनिधियों को मतदाता जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान होगा। इससे पूर्व कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। शुक्रवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने हरदा के मीडिया प्रतिनिधियों को जिले में मतदाता जागरूकता के लिये की जा रही गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होने इस अवसर पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिये सुझाव भी मांगे। सभी मीडिया प्रतिनिधियों ने उपयोगी सुझाव दिये। सीईओ श्री सिसोनिया ने इस अवसर पर कहा कि मीडिया से प्राप्त सभी उपयोगी सुझावों पर अमल किया जाएगा। उन्होने मतदाता जागरूकता गतिविधियों के प्रचार-प्रसार में हरदा जिले की मीडिया की सहभागिता की सराहना की। सीईओ श्री सिसोनिया ने मीडिया प्रतिनिधियों को बताया 7 अप्रैल रविवार को मीडिया व जिला प्रशासन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित होगा। मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित इस क्रिकेट मैच में शामिल होने के लिए उन्होने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की। इस अवसर पर स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी व श्रीमती संगीता बिले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मीडिया की उपस्थिति में हरदा जिले के स्वीप केलेण्डर का विमोचन किया गया।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply