गर्भवती व धात्री माताओं को मतदान की शपथ दिलाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा निर्वाचन के लिए हरदा जिले में 26 अप्रैल को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह के निर्देशन में जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के संबंध में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास तथा स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि स्वीप गतिविधियों के तहत हरदा शहर के आंगनवाड़ी केन्द्र में टीकाकरण के दौरान गर्भवती व धात्री माताओं को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा हरदा शहर के बैरागढ़ व सुदामा नगर आंगनवाड़ी केन्द्रों में भी उपस्थित मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। ग्राम पंचायत कुकरावद स्वीप गतिविधियों के तहत विकासखण्ड स्तरीय बाइक रैली आयोजित की गई तथा मानव श्रृंखला बनाकर व शपथ दिलाकर मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन के लिए 26 अप्रैल को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीण आजीविका मिशन की दीदियों द्वारा ग्राम धौलपुरकला में रंगोली, मेंहदी व शपथ के माध्यम से महिला मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया।

Views Today: 2

Total Views: 104

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!