संस्था की ग्यारहवीं वर्षगांठ… तीन दिवसीय समूह चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले की आर्ट एंड वैल्यू संस्था के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय समूह चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी में करीब 35 कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई है। जिसमें 7 वर्ष से लेकर 70 वर्ष तक के नवोदित कलाकार शामिल हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रख्यात कलाकार सतीश भैसारे की मौजूदगी में शुक्रवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। इस मौके पर राष्ट्रपति पुरुस्कृत राजेंद्र उपाध्याय , शिक्षक एवं साहित्यकार जीपी गौर, नरेंद्र बंसल, शहवाज खान एवं आर्ट वैल्यू की संस्थापिका नीतू ठाकुर , युवा कलाकार नितेश ठाकुर और अंतिमा ठाकुर उपस्थित रहे। संस्था से मिली जानकारी के अनुसार सतीश भैसारे जो कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी एकल चित्र प्रदर्शनी का आयोजन कर चुके हैं। उन्होंने बाल कलाकार को बेहद सरल भाव से चित्रकला की बारीकियों से अवगत कराने के साथ साथ भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंनें यह भी बताया कि शनिवार शाम 5 बजे लाइव पेंटिंग डेमो का आयोजन रखा है। प्रदर्शनी में नगर के समस्त कलाप्रेमियों के लिए शनिवार और रविवार को सुबह 9 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक अवलोकन के लिये खुली रहेगी।

179 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!