Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

स्वयं मतदान करें, परिवार, पास-पड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने रविवार को मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने आगामी 7 मई को भोपाल लोकसभा सीट के लिए होने वाले मतदान में सभी नागरिकों से बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने प्रदेश के सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि खुद मतदान करें और परिवार, पास पड़ोस के नागरिकों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर भोपाल, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  कौशलेंद्र विक्रम सिंह, सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल स्वीप  ऋतुराज, आयुक्त नगर निगम हरेंद्र नारायण सहित रैली में अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

लालघाटी चौराहे से हुआ रैली का शुभारंभ

भोपाल का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित मतदाता जागरूकता वाहन रैली का सुबह 7:30 बजे लालघाटी चौराहे से शुभारंभ हुआ। यह रैली वीआईपी रोड, गौहर महल, जहांगीराबाद होते हुए शौर्य स्मारक, अरेरा हिल्स पहुंची।

शौर्य स्मारक पर रैली का समापन हुआ। रैली में शामिल विभिन्न बाइकर्स ग्रुप, क्लब के सदस्यों सहित 2500 से अधिक नागरिकों ने रैली में मतदाता जा

गरूकता का संदेश दिया।

128 Views
What do you think?

Leave a Reply