Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

MP के CM मोहन यादव बोले- भाजपा में आकर सुकून महसूस करते हैं कांग्रेसी, आदिवासी समाज से माफी मांगें नकुल नाथ

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़कर भाजपा में आने का सिलसिला जारी है। वहीं अब इसको लेकर मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा की कार्यप्रणाली की तारीफ की है।

मध्यप्रदेश के कांग्रेस के बड़े नेता अपने ही पुराने साथियों पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं…

ये अपने परिवार से बाहर के किसी अन्य व्यक्ति को नेता के रूप में स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई को दिए बयान में सीएम मोहन यादव ने कहा कि ‘भाजपा में कांग्रेस पार्टी की बड़ी संख्या में लोग आकर सुकून महसूस करते हैं, राजनीतिक दृष्टि से काम करने के लिए एक सकारात्मक तरीके से कार्य करने की प्रणाली सभी को आकर्षित करती है।’

उन्‍होंने कहा कि उनके ध्‍यान में आया है कि कमल नाथ जी के बेटे और छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्‍याशी नकुल नाथ ने गोंड समाज के बड़े नेता और राज परिवार के सदस्‍य कमलेश शाह को गद्दार और बिकाऊ कहा है। इसे किसी दृष्टि से मैं उचित नहीं मानता।

221 Views
What do you think?

Leave a Reply