Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
बैतूल

प्रेमिका ने शादी करने से किया इनकार तो प्रेमी ने खा लिया जहर

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर बैतूल:-जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने प्रेमिका द्वारा शादी से इनकार करने पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक को फिलहाल गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप पिता फत्तू कासदेकर उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बर्रा साहेगोहान तहसील भैसदेही का थाना क्षेत्र की एक युवती से दो वर्ष से प्रेमप्रसंग था। कुछ दिन से दोनों की बात बंद थी।

बुधवार को गांव में फागुन मेले में जब उसने प्रेमिका से बात करने की कोशिश की और उसे शादी करने के लिए कहा तो वहां पर उसकी प्रेमिका ने इससे इनकार कर दिया । इससे नाराज होकर युवक ने घर आकर बुधवार देर रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे घबराहट और उल्टी होने लगी जब स्वजन ने उससे इस बारे में पूछा तब जहरीले पदार्थ का सेवन करने की जानकारी मिली।

स्वजन गंभीर हालत में युवक को भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे और भर्ती कराया ।प्राथमिक उपचार के बाद गुरुवार दोपहर में उसे जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

165 Views
What do you think?

Leave a Reply