Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
खंडवा

आचार संहिता के उल्लंघन पर पांच मिनट में होगी कार्रवाई, ऐसे करें शिकायत

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर खंडवा:-लोक सभा चुनाव की आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों की आनलाइन शिकायत आप भी कर सकते हैं। ऐसे किसी भी उल्लंघन के मामले का वीडियो और फोटो लेने के पांच मिनट के अंदर इसे सी-विजिल सिटीजन एप पर भेजना होगा। इसके लिए उसे मोबाइल पर जीपीएस आन रखना होगा।

सी-विजिल एप को गूगल प्ले स्टोर से मोबाइल में डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप का इस्तेमाल करने के लिए शिकायतकर्ता के मोबाइल पर जीपीएस और इंटरनेट चालू होना आवश्यक है। वीडियो दो मिनट से अधिक का नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही जिस मोबाइल से फोटो या वीडियो कैप्चर किए गए हैं शिकायत केवल उसी से की जा सकेगी। किसी दूसरे मोबाइल या कैमरे की फोटो या वीडियो अथवा पहले से स्टोर फोटो या वीडियो इस एप पर अपलोड नहीं होगी।

इस तरह काम करेगी सी-विजिल एप

  • फोटो या वीडियो के साथ शिकायतकर्ता संक्षिप्त में प्रकरण के बारे में जानकारी भी दे सकता है।
  • यूनिक आईडी से अपने मोबाइल पर शिकायत को ट्रैक कर सकेंगे।
  • जैसे ही आप शिकायत एप पर अपलोड करोगे लोकेशन सहित तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय के संपर्क केंद्र के पास पहुंच जाएगी।
  • जिला निर्वाचन कार्यालय को उस पर तुरंत एक्शन लेना होगा।
  • पांच मिनट के अंदर ही संबंधित क्षेत्र की फ्लाइंग स्क्वाड को पहुंचना होगा।
  • सी-विजिल एप पर की गई शिकायत में इस्तेमाल वीडियो और फोटो को मोबाइल या गैलरी में सेव नहीं किया जा सकेगा।
153 Views
What do you think?

Leave a Reply