प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या, पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव

अनोखा तीर खरगोन:-जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर चैनपुर थाना क्षेत्र में युवक और युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना थाना क्षेत्र के चैनपुर में हुई है। जहां युवक और युवती के शव पेड़ पर लटके मिले।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 7 बजे लोगों ने दोनों के शव दुपट्टे व गमछे से लटके देखे और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस व फोरेंसिक टीम पहुंची। फिलहाल पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है। हालांकि मामले की जांच जारी है।

130 Views

Leave a Reply