Skip to content
Thursday, 5 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

आज 10 अभ्यर्थियों ने भरे 12 नाम-निर्देशन पत्र अब तक कुल 16 अभ्यर्थियों द्वारा 21 नाम-निर्देशन पत्र दाखिल

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के लिये नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। आज 22 मार्च को 10 अभ्यर्थियों ने 12 नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किये हैं। अधिसूचना जारी होने से लेकर अब तक कुल 16 अभ्यर्थियों द्वारा 21 नाम-निर्देशन पत्र भरे जा चुके हैं। नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं।

श्री राजन ने बताया कि पहले चरण के लिये नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि बुधवार, 27 मार्च है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा गुरुवार, 28 मार्च को की जाएगी। नामांकन भर चुके अभ्यर्थी शनिवार, 30 मार्च तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। पहले चरण के लिए शुक्रवार, 19 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना 4 जून को होगी।

165 Views
What do you think?

Leave a Reply