अनदेखी… कचरा पेटी में तब्दील जनसुरक्षा का केन्द्र

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी

 चौकी के अंदर का दृश्य

अनोखा तीर, हरदा। शहर का नया बस स्टैंड ! जहां दिनभर में डेढ़ सौ अधिक बसों की आवाजाही ऑन रिकार्ड है। यात्री बसों की आने-जाने का ये सिलसिला देर रात तक जारी रहता है। वहीं रेलवे स्टेशन और कृषि उपज मंडी नजदीक होने की वजह से यहां खासी चहल पहल रहती है। ऐसे में यहां सुरक्षा के माकूल इंतजामात को लेकर चर्चाएं लाजमी है। क्योंकि, शाम ढ़लते ही बस स्टैंड पर शराबियों समेत आवारा तत्वों का जमावड़ा जगजाहिर है। जिसके चलते यहां असुरक्षा का वातावरण रहता है। यही कारण है कि स्थानीय दुकानदारों समेत अन्य लोगों ने एक बार फिर बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी पर जवानों की डयूटी बहाल करने की मांग दोहरायी है। वे लोग नवागत पुलिस कप्तान की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं, ताकि बस स्टंैड पर वही पुराना सुरक्षा चक्र तैयार हो सके। जो तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के कार्यकाल में प्रारंभ हुआ था। श्री सिंह ने यहां प्रथम तल स्थित कक्ष में चौकी खोलने के साथ साथ जवानों की नियमित डयूटी की व्यवस्था तय की थी। फलस्वरूप बस स्टैंड के वातावरण में खासा सुधार देखने को मिला, वहीं शराबी तथा आवारा तत्वों ने अपनी दिशा बदलना बेहतर समझा। हालांकि, श्री सिंह का तबादला होते ही धीरे-धीरे ये व्यवस्था पटरी से उतरती चली गई। इस बारे में जानकारी जुटाने पर बल की कमी बताई जाती रही। ऐसा कई सालों तक चला। इसके बाद तत्कालीन एसपी मनीष अग्रवाल ने चौकी की महती जरूरत को समझा और आवश्यक निर्देश दिए गए। जिसके दूसरे-तीसरे दिन बस स्टैंड पर लोहे की चौकी रखी गई। वहीं, आगामी समय में पुलिस जवान तैनात करने की बात कही थी। लेकिन तब से लेकर अब तक यह तैनाती नही हो सकी है। परिणामस्वरूप बीएसएनएल मार्ग पर रखी पुलिस चौकी कचरा पेटी में तब्दील हो रही है। दरअसल, पुलिस चौकी के अंदर कचरे का ढ़ेर लगा है। सूत्रों के मुताबिक लोग चौकी व उसके आसपास शौच करने से बाज नही आ रहे हैं। जबकि बस स्टैंड पर बकायदा सार्वजनिक शौचालय है। उन्होंनें चौकी पर तैनाती बहाल होते ही आधी समस्याएं रफूचक्कर हो जाने का दावा भी किया है।

Views Today: 2

Total Views: 326

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!