राहत ….   स्पेशल कोर्ट से विधायक को मिली जमानत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। तत्कालीन कृषि मंत्री कमल पटेल के खिलाफ आपत्तिजनक एवं तथ्यहीन फेसबुक पोस्ट के मामले में हरदा विधायक डॉ.आरके दोगने के खिलाफ सिविल लाईन पुलिस ने राजधानी स्थित विशेष न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की। जिसके विरूद्ध विधायक डॉ दोगने ने जमानत आवेदन प्रस्तुत किया था। हासिल कर ली है। जिस पर विशेष न्यायालय भोपाल ने उनको अगली सुनवाई तक जमानत दी है। बता दें कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले डॉ आरके दोगने की फेसबुक आईडी से एक पोस्ट जारी हुई थी। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

यह है मामला…

4 अक्टूबर 2023 को डॉ आरके दोगने ने पूर्व मंत्री कमल पटेल के खिलाफ़ 70 प्रतिशत कमीशन और करप्शन पटेल लिखी एक पोस्ट वायरल की थी। इसी पोस्ट के पर्चे जगह-जगह चस्पा भी मिले थे। जिसके बाद भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर पूर्व मंत्री कमल पटेल की छवि को धूमिल करने तथा मान सम्मान को ठेस पहुंचाने की शिकायत की। जिस पर पुलिस ने धारा 469 एवं आईटी एक्ट अंतर्गत प्रकरण कायम किया था। इसी मामले में सिविल लाइन पुलिस ने विशेष न्यायालय भोपाल में भारतीय दंड संहिता 469 व साक्ष्य छुपाने तथा जांच में असहयोग की धारा 201 के तहत चार्जशीट पेश की। जिसके विरुद्ध विधायक डॉ दोगने ने जमानत पत्र प्रस्तुत किया। जिस पर विशेष न्यायालय भोपाल ने अगली सुनवाई तक उनकी जमानत अर्जी को मंजूर कर लिया है।

325 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!