अनोखा तीर, हरदा। जिले के ग्राम रेलवा में आज 5 नवंबर को सुबह 10 बजे विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बताया गया कि प्रतियोगिता का आयोजन ‘नर्मदे हर जिंदगी भर के तत्वावधान में ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है। दौड़ प्रेमी विजय जेवल्या ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 31 हजार, द्वितीय 21 हजार और तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपए रखा गया है। प्रथम पुरस्कार स्व. बोनेन्द्र शर्मा, स्व. सुरेश शर्मा एवं संजू पटेल शर्मा, रेलवा की ओर से प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में तीन गाड़ियों की दौड़ होगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन 4 नवंबर को हुआ। ग्राउंड पर पंजीयन की सुविधा नहीं रहेगी। एंट्री फीस पहले राउंड के लिए 2500 और दूसरे राउंड के लिए 3000 रुपए निर्धारित की गई है। पंजीयन एवं अन्य जानकारी के लिए गणेश मातवा, बबलू भाटी रेलवा और सुंदर बिश्नोई झलवा से संपर्क किया जा सकता है। समिति ने स्पष्ट किया है कि प्रतियोगिता में समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य रहेगा।
ग्राम रेलवा में बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता आज

Text Size:
0 Views
What do you think?





