Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

सड़क पर मिले 50 हजार रुपए, युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस को सौंपे

1 min read
04 3
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। दीपावली के त्योहार के बीच हरदा में ईमानदारी की मिसाल देखने को मिली। रहटाखुर्द गांव की रहने वाली आलिया खान को बस स्टैंड रोड पर सड़क किनारे 50 हजार रुपए मिले। उन्होंने रुपए अपने पास रखने के बजाय अपने भाई के साथ थाने पहुंचकर पूरी रकम पुलिस को सौंप दी। जानकारी के अनुसार, आलिया खान बीकॉम तक शिक्षित हैं और खरीदारी के लिए हरदा आई थीं। इसी दौरान उन्हें सड़क पर 50 हजार रुपए पड़े मिले। उन्होंने अपने भाई को इसकी जानकारी दी और दोनों थाने पहुंचे। आलिया ने पुलिस को पूरी रकम सौंपते हुए रुपए के वास्तविक मालिक तक पहुंचाने की पहल की। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रोशनलाल भारती ने बताया कि युवती द्वारा 50 हजार रुपए थाने में जमा कराए गए हैं। जो भी व्यक्ति रकम पर अपना दावा करेगा, उसे उचित दस्तावेज और प्रमाण प्रस्तुत करने पर रुपए लौटाए जाएंगे। आलिया खान के इस सराहनीय कदम की पुलिस ने प्रशंसा की। त्योहार के माहौल में उनके इस ईमानदार प्रयास ने समाज के सामने एक अच्छी मिसाल पेश की है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply