Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

पुलिस अधीक्षक श्री जायसवाल ने पटाखा बाजार का किया निरीक्षण

2 min read
01 3
Text Size:

– सुरक्षा मानकों, अग्निशमन व्यवस्था एवं लाइसेंस की वैधता की जांच कर दुकानदारों को दिए आवश्यक निर्देश

अनोखा तीर, हरदा। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत आमजन की सुरक्षा एवं किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक हरदा अंकित जायसवाल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा व एसडीओपी हरदा, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी सिविल लाइन एवं थाना प्रभारी यातायात के साथ पटाखा बाजार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पटाखा दुकानों के लाइसेंस की वैधता, पटाखों के भंडारण, अग्निशमन व्यवस्था, सुरक्षा मानकों के पालन एवं पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया गया। उन्होंने दुकानदारों को निर्देशित किया कि पटाखा दुकानों पर पटाखों का भंडारण एवं बिक्री निर्धारित मात्रा व नियमानुसार ही की जाए। दुकानों के आसपास धूम्रपान अथवा किसी भी प्रकार की खुली लौ का प्रयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रखा जाए। प्रत्येक दुकान पर अग्निशामक यंत्र उपलब्ध रखने तथा लाइसेंस सहित आवश्यक दस्तावेज दुकान पर ही रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पटाखा बाजार में सुरक्षा संबंधी सभी निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए तथा उचित यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही बिना लाइसेंस अथवा अवैध रूप से पटाखों की बिक्री एवं नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply