बिजली दफ्तर पहुंचे ग्रामीण, बताई व्यथा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मगरधा क्षेत्र के करीब आधा दर्जन से अधिक गांव के लोग शुक्रवार को विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे। जहां बिजली से संबंधित समस्याएं बताई। साथ ही उनके समाधान की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालागांव, बूंदड़ा, नकवाड़ा एवं जिजगांव समेत अन्य गांव के दो दर्जन लोग विद्युत कार्यालय पहुंचे थे, जिन्होंने शेडयूल के मुताबिक बिजली नहीं मिलने का जिक्र किया। वहीं ओवरलोड के चलते बार-बार ट्रिपिंग की समस्या भी बताई। जिसके चलते किसानों को ग्रीष्मकालीन मूंग की बुआई तथा सिंचाई कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि ये सभी किसान नहर आने से पहले अपने निजी जलस्रोतों से समय की भरपाई में जुटे हंै। बालागांव निवासी श्री भाटी ने बताया कि ग्रामीणों को आन रिकार्ड १० घंटे बिजली मुहैया कराई जा रही है। जो कि 2 शिफ्ट में होकर ६ व ४ घंटे उपलब्ध कराई जाना है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ ओर ही है। गांवों में किसानों को महज ४ से ५ घंटे बिजली मिल रही है। इस बीच ट्रिपिंग, फाल्ट समेत अन्य तकनीकी खामियों ने कृषि कार्य की रफ्तार पर ब्रेक लगा रखा है। यही हाल रहा तो किसानों को आर्थिक नुकसानी का सामना करना पड़ेगा। इस बावत ग्रामीणों ने विद्युत वितरण कंपनी के अफ्सर को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसके माध्यम से बिजली व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की मांग की है। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि निर्धारित शेड्यूल मुताबिक पूरी बिजली उपलब्ध कराई जाए, ताकि क्षेत्र के किसान कृषि कार्यों में पिछड़ न सकें। इस मौके पर मगरधा क्षेत्र के अनेक किसान मौजूद थे।

255 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!