२ लाख ४० हजार रुपए की अवैध सागौन जब्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, रहटगांव। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार प्रतिदिन वनक्षेत्रों एवं वन से लगे राजस्व क्षेत्रों में गस्ती कार्य किया जा रहा है। रात्रिकालीन गस्ती कार्य के दौरान बीते बुधवार वन परिक्षेत्र टेमागांव की बीट पांडरमाटी के कक्ष क्र. 252 आरएफ में अवैध कटाई से प्राप्त इमारती सागौन काष्ठ 35 नग 2.849 घन मीटर जब्त की गई। जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 40847 रुपए आंकी जा रही है। मौके पर अवैध परिवहन में लिप्त पिकअप वाहन को जप्त कर वाहन राजसात किया। कार्यवाही वनसंरक्षक नर्मदापुरम अनिल शुक्ला, वनमंडलाधिकारी हरदा अनिल चौपड़ा एवं उप वनमंडलाधिकारी संजय जैन के निर्देशन में की गई। कार्यवाही के दौरान परिक्षेत्र अधिकारी टेमागांव सामान्य डीपी गोस्वामी, वन परिक्षेत्र अधिकारी बोरपानी सामान्य नीता शाह एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

211 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!