फरार वारंटियों को पुलिस ने धर-दबोचा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, टिमरनी। पुलिस अधीक्षक अभिनभ चौकसे द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए बेमियादी वारंटियों की धड़पकड़ के निर्देश दिए हैं। इसके लिए थाना टिमरनी एवं रहटगांव से संयुक्ट टीम का गठन किया गया था। जिसके चलते टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद 10 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी सुशील पटेल एवं थाना प्रभारी रहटगांव मानवेंद्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन कर बेम्यादी वारंटियों की धड़-पकड़ हेतु राजस्थान रवाना की थी। टीम ने जिला टोक में 4 दिन रूककर इस्लामनगर व इस्लामपुरा में बेमियादी वारंटी के घर एवं उनके काम करने की जगह पर तलाश दबिश देकर 10 साल से फरार 9 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थाना टिमरनी के प्रकरण क्र. 2134/14 धारा 4, 6, 9 पशु क्रूरता आधिनियम में फरार वारंटी आजाद पिता अलादीन, मदन पिता रतन, हबीब घासी खां, राम स्वरूप पिता भूरा सभी निवासी इस्लापुरा थाना दिग्गी राजस्थान से हैं। इसके साथ्ज्ञ ही थाना रहटगांव के प्रकरण क्र 27/14 धारा 4, 6, 9 पशु क्रूरता आधिनियम में याकुब अली पिता जहुर, आजाद पिता चांद खा, अब्दुल रहमान पिता अलाउद्दीन, नूर मोहम्मद पिता इमाम, नौशाद पिता इदू शेख सभी निवासी इस्लाम नगर थाना मालपुरा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी में सउनि. रामभोग शर्मा, प्रआर. विजय उइके, आ दिग्गी राजस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना टिमरनी के धारा 376, 450 भादवि. के बेमियादी वारंटी गोपीनाथ उर्फ गोपी पिता काशीनाथ कनाड़ी उम्र 40 साल निवासी वार्ड क्र. 3 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। गिरफ्तारी में सउनि. हेरम्भदास पांडे, सउनि. राजेश रघुवंशी, प्रआर. योगेश पटेल, आर महेन्द्र रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस तरह लोकसभा चुनाव अचार संहिता में कुल 10 बेमियादी वारंटियो को पकड़ा है।

329 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!