– पीएम श्री कॉलेज में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा
अनोखा तीर, हरदा। नगर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित महाविद्यालयीन युवा उत्सव के द्वितीय दिवस साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें प्रश्न मंच, वक्तृत्व कला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार गौर एवं विधि महाविद्यालय के प्राचार्य व प्रशासनिक अधिकारी व्हीके विछोतिया के निर्देशन तथा युवा उत्सव प्रभारी डॉ. रीना मालवीय के मार्गदर्शन में हुआ। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका डॉ. आरडी मकवाना, डॉ. मनीषा चौहान एवं डॉ. अभिषेक तिवारी ने निभाई। प्रश्न मंच में डॉ. जसकरण सिंह राजपूत ने विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे। कार्यक्रम का संचालन बसंत सिंह राजपूत ने किया। आयोजन में डॉ. आशा गायकवाड़, डॉ. योगेश गौर, बलवान सिंह पवार एवं एनएसएस स्वयंसेवकों का सहयोग रहा। अंत में डॉ. रवीन्द्र कुमार सोनपुरे ने अतिथियों, निर्णायक मंडल एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।






