Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज के नमूने लिए

1 min read
06 3
Text Size:

– किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने और पक्का बिल देने के निर्देश

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर कुमार सत्यम के निर्देशानुसार एवं उप संचालक कृषि प्रकाश ठाकुर के मार्गदर्शन में कृषि विभाग की विकासखंड स्तरीय टीम द्वारा कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान बीज की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने लेने की कार्यवाही भी की गई। निरीक्षण के दौरान हरदा विकासखंड के जय किसान कृषि सेवा केंद्र, शुभम् एग्रो एजेंसी, माया एग्रो एजेंसी सहित अन्य कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर विक्रय संबंधी अभिलेखों एवं दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही बीज की गुणवत्ता परीक्षण के लिए नमूने एकत्रित किए गए। कृषि विभाग की टीम ने विक्रेताओं को निर्देश दिए कि किसानों को निर्धारित गुणवत्ता का बीज उपलब्ध कराएं तथा प्रत्येक किसान को सामग्री विक्रय का पक्का बिल अनिवार्य रूप से दें। किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कृषि विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में कृषि आदान विके्रताओं के प्रतिष्ठानों की जांच एवं बीज नमूने लेने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply