सुनीता परिहार को बेस्ट बॉलीवुड मेकप आर्टिस्ट का मिला अवार्ड

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

विकास पवार बड़वाह – मुंबई में टीआईए का 17 मार्च 2024 को अवॉर्ड शो हुआ । जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की । अलग-अलग सिटी से आए हुए नॉमिनेटेड को अवॉर्ड दिया गया। जिसमे बड़वाह नगर की प्रतिभा सुनीता परिहार को सर्वश्रेष्ठ बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट अवार्ड से नवाजा गया । बड़वाह नगर के लिए यह बड़ी उपलब्धि है नगर की प्रतिभाएं फिल्म सिटी मुंबई में अपना वर्चस्व स्थापित कर रही है । यह अवार्ड उन्हें प्रसिद्ध फिल्म नायिका फिल्म “तेरे नाम” फेम भूमिका चावला द्वारा दिया गया । अवार्ड मिलने पर सुनीता परिहार ने बताया की में टीआईए का धन्यवाद करती हूं, जिसने मुझे इस पुरस्कार से सम्मानित किया हैं और सेलिब्रिटी अतिथि मिस भूमिका चावला जो की तेरे नाम फिल्म फेमस एक्ट्रेस ने मुझे पुरस्कार देकर सम्मानित किया । वहा पूछे गए इंटरव्यू में सुनीता परिहार ने बताया कि वो छोटे से गांव की लड़की है । मेरे लिए ये सब उतना आसान नही था जितना दिख रहा है लेकिन परिवार और समाज के सहयोग और खुद की मेहनत से मे आज इस मुकाम तक पहुंची हू । जिसके लिए मैं सभी समाज और प्रियजनो का धन्यवाद करती हूं ।

165 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!