रेल टिकट और रिजर्वेशन के लिए अब क्यूआर कोड से कर सकेंगे भुगतान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, भोपाल। डिजिटल इंडिया विजन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे कैश-लैस भुगतान पर जोर दे रहा है। इसके लिए रेलवे अपने सभी टिकट काउंटर पर क्यूआर कोड लगाएगा। जनरल या आरक्षित टिकट लेने के लिए यह व्यवस्था 1 अप्रैल से जबलपुर रेल मंडल समेत देशभर के सभी 68 रेल मंडलों में आरंभ होगी।

मार्च तक तैयारी पूरी करने के निर्देश

इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने सभी मंडलों को मार्च के अंत तक तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। रेलवे ने यात्रियों को क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा वैकल्पिक तौर पर दी है। जबलपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम विश्वरंजन ने बताया कि १ अप्रैल से रेलवे के सभी टिकट काउंटर पर यात्रियों को क्यू कोड के जरिए भुगतान की सुविधा मिल जाएगी। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। अभी तक काउंटर पर नकद और कार्ड से भुगतान की ही सुविधा है। वर्तमान में रेलवे के टिकट काउंटर पर कैश और कार्ड से ही भुगतान की सुविधा है।

कमर्शियल विभाग कर रहा तैयारी

पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर, भोपाल और कोटा रेल मंडल के टिकट काउंटरों पर इस सुविधा को आरंभ कराने के लिए कमर्शियल विभाग तैयारी कर रहा है। सभी आरक्षण केंद्र प्रभारी को 31 मार्च से पहले इस सुविधा को शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

खुले पैसे का झंझट होगा खत्म

कई बार यात्री के पास खुले पैसे नहीं होते और टिकट काउंटर पर तैनात कर्मचारी के ज्यादा पैसे लेने की शिकायतें भी सामने आती रहती हैं। ट्रेन छूट जाने के डर से यात्री इसका विरोध भी नहीं करते। ऐसा ही आरक्षण केंद्र पर होता है। जबलपुर रेल मंडल में ही 30 से ज्यादा आरक्षण केंद्र हैं, वहीं जनरल के काउंटर की संख्या भी इससे ज्यादा है।

Views Today: 2

Total Views: 144

Leave a Reply

error: Content is protected !!