Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

लोकसभा चुनाव के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस कमेटी हरदा के नेतृत्व में आज आगामी लोकसभा चुनाव के संदर्भ में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम, विधायक डॉ रामकिशोर दोगने, टिमरनी विधायक अभिजीत शाह के मुख्य उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने बताया कि आज दोपहर 12 बजे से टिमरनी विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक ओमकार धर्मशाला में एवं हरदा विधानसभा के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक दोपहर 3 बजे से हरदा विधायक दोगने के निवास पर आयोजित की गई हैं। बैठक उपरांत हरदा के कार्यकर्ताओ आभार कार्यक्रम भी आयोजित हैं। उक्त बैठक में हरदा जिले की दोनो विधानसभाओं के समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा संगठन, विभाग प्रकोष्ठ, सेक्टर मंडलम के सभी कार्यकर्ता और समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से बैठक में उपस्थित होने की अपील की हैं।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply