Skip to content
Sunday, 11 October 2026
भोपाल

अफसरों की नाफरमानी करने पर रेंजर रुचिका तिवारी निलंबित

1 min read
Text Size:

 

गणेश पांडे, भोपाल। उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के रेंजर को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित रेंजर पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना और कर्मचारियों की उपेक्षा का आरोप लगा है। उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत नेशनल पार्क के पनपथा कोर की रेंजर रुचिका तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। इसकी जानकारी स्पष्ट रूप से निकलकर सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार, रेंजर के द्वारा लंबे समय से अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया जा रहा था। जहां साथ ही साथ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की शिकायतें भी लगातार अब सामने निकलकर आ रही थी। जिसके बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। वहीं बीते दिनों पहले रेंज के कई कर्मचारियों ने रेंजर रुचिका को हटाए जाने की मांग करते हुए हड़ताल पर जाने की चेतावनी प्रबंधन को दी थी। वहीं सूत्रों के अनुसार इन सभी आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम भी गठित की गई थी। जहां इस जांच में सभी आरोप सही पाए जाने के बाद रेंजर रुचिका तिवारी को निलंबित कर दिया गया है।

315 Views
What do you think?

Leave a Reply