मनचले आशिक से परेशान होकर युवती ने खाया सल्फास

 

अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक युवती ने युवक से परेशान होकर खुदकुशी की कोशिश की। युवती-को युवक द्वारा आए दिन तंग करने की बात को लेकर परेशान थी। ऐसे में उसने जहर खा लिया। इस पर उसे जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र की गौर कॉलोनी में रहने वाली युवती को टंकी मोहल्ले में रहने वाला युवक नरेंद्र ठाकुर बीते तीन महीने से लगातार प्रताड़ित कर शादी करने के लिए दवाब डाला जा रहा था। इसी बात से परेशान होकर उसने मंगलवार सुबह अपने घर में रखी सल्फास की गोलियां खाली। बताया जा रहा है कि मां घर में खाना बना रही थी। वही बड़ी बहन पड़ोस में रहने वाली अपने ताऊ जी घर गई थी। इस दौरान उसने अपने कमरे में जाकर जहर खा लिया। जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर आएं। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए उसे भोपाल रेफर कर दिया। अस्पताल में युवती ने बयान लेने पहुंची नायब तहसीलदार को युवक के परेशान करने की वजह से यह कदम उठाने की बात बताई है। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर जांच कर आरोपी युवक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है। युवती की बड़ी बहन का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसकी बहन का मोबाइल हैक कर लिया था। साथ ही जहां पर वह जॉब करती है वहां भी आने जाने के दौरान भी उसे परेशान कर रहा था।

272 Views

Leave a Reply