Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
बैतूल

साइबर ठगी का नया फंडा आया सामने

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, बैतूल। आपकी बेटी को क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया है। चाहे तो आप उससे बात कर लो, यदि समस्या से बचना है तो एक निश्चित राशि भेज दीजिए, समस्या खत्म हो जाएगी। यह फोन सृष्टि कंप्यूटर के संचालक जितेंद्र कुमार पेसवानी को एक अज्ञात नंबर से आया तो हड़बड़ाहट में नींद से उठे। संबधित ने उन्हें कहा कि आपकी बेटी को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है, उससे बात भी कराई तो हूबहू बेटी की ही आवाज आ रही थी। उन्हें आश्चर्य हुआ। हालांकि जिस समय अज्ञात व्यक्ति का फोन आया तब उनकी बेटी बैतूल में ही आवास पर थी, इसलिए उन्हें समझते देर नहीं लगी कि यह साइबर ठगी की नई करतूत होगी। श्री पेसवानी ने बताया कि रात 11.20 मिनट पर उन्हें +917205794598 एवं वाट्सएप पर +923037970605 से मैसेज आया। इसके बाद संबंधित ने मोबाइल पर फिर काल किया और बेटी का नाम लेकर बताया कि उसे क्राइम ब्रांच द्वारा एक मामले में पकड़ा गया है। चूंकि उनकी बेटी इंदौर से कुछ समय पहले ही बैतूल आई थी, इसलिए उन्हें समझ में आ गया कि यह फर्जीवाड़ा है। फोन करने वालों को अपनी बातों में उलझाते हुए जागरूक और हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले पेसवानी ने अपराध के संबंध में पूछा तो बताया कि आजीवन कारावास की सजा की धमकी दी गई। हालांकि फोन करने वाले ने उनकी बेटी से बात भी कराई तो आवाज भी हूबहू मिलती-जुलती थी। कुछ दिनों पहले ही वह इंदौर से बैतूल आई थी, इसलिए निश्चित होकर वे फोन करने वालों को बातों में उलझाते रहे। जागरूक और समाजसेवी पेसवानी ने मंगलवार को एसपी से संबंधित नंबर के आधार पर आए अज्ञात मोबाइल नंबरों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

240 Views
What do you think?

Leave a Reply