Skip to content
Saturday, 31 October 2026
भोपाल

मंत्री कृष्णा गौर ने पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास का किया औचक निरीक्षण

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती कृष्णा गौर ने इंदौर जिले के तेजाजी नगर चौराहे पर स्थित असराबद खुर्द पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने छात्रावास में आवश्यक सुविधाओं के अभाव को देखकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने 7 दिवस में सभी आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए है। मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि राज्य शासन की मंशा पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधा उपलन्ध करना है, इससे यह बच्चे भी विकास की मुख्य धारा से जुड़े। उन्होंने छात्रावास में रह रही छात्राओं से बात कर उनकी समस्याओं को सुना। छात्राओं ने मेस व्यवस्था में सुधार करने, छात्रावास में सीसीटीवी कैमरे, गीजर, आरओ वाटर की आवश्यकता बतायी और कमरों की टूटी खिड़कियों के सुधार एवं खिड़कियों में जाली लगाने की मांग की। इस पर मंत्री श्रीमती गौर ने ओबीसी विभाग के कमिश्नर सौरभ सुमन को एक सप्ताह के अंदर सभी जरूरी मांगों को पूरा करने के निर्देश दिए। श्रीमती गौर ने कहा कि छात्रावास मेस की गुणवत्ता सुधारने के साथ-साथ छात्रावास में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा सहित अन्य सुविधाओं पर भी अब विशेष फोकस रहेगा। छात्राओं से स्वच्छता, पेयजल, सुरक्षा, शिक्षा आदि मुद्दों पर भी चर्चा की। श्रीमती गौर ने अगले सप्ताह निरीक्षण करने की बात भी कही।

152 Views
What do you think?

Leave a Reply