Skip to content
Saturday, 31 October 2026
भोपाल

कूनो पार्क से आई खुशखबरी

1 min read
Text Size:

 

गणेश पांडे, भोपाल। कूनो नेशनल पार्क से गुड न्यूज आई है। यहां मादा चीता गामिनी ने पांच शावकों को जन्म दिया है। यह जानकारी केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दी है और साथ ही सोशल मीडिया पर शावकों की तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में मादा चीता अपने शावकों को प्यार करती हुई नजर आ रही हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर जब से असीम श्रीवास्तव ने कार्यभार संभाला है तब से अब तक तीसरी फीमेल चीता गामिनी ने 5 शावकों को जन्म दिया है। मादा चीता गामिनी की उम्र पांच साल बताई जा रही है, जिसे दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था। केंद्रीय मंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को शावकों के जन्म पर बधाई दी है। शावकों के जन्म को लेकर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ‘एक्सÓ पर लिखा, मादा चीता करीब पांच वर्ष की है और उसे साउथ अफ्रीका का त्वालू कालाहारी रिजर्व से लाया गया था। गामिनी ने रविवार को पांच शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में जन्म लेने वाले शावकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply