पीएम विश्वकर्मा योजना के संबंध में सेमिनार 11 मार्च को  

 

अनोखा तीर, हरदा। पीएम विश्वकर्मा योजना पर लक्षित वर्ग के जागरूकता के लिए जिले में 11 मार्च को सेमिनार सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा। महाप्रबन्धक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र हरदा सचिन रोमड़े ने बताया कि यह जागरूकता कार्यक्रम पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में प्रात: 11:30 से आयोजित होगा। सेमिनार में योजना के तहत पंजीकृत सभी आवेदक, ग्राम पंचायत सरपंच व सचिव तथा नगरीय निकाय के अंतर्गत योजना के क्रियान्वयन से संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया है।

312 Views

Leave a Reply