Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

यूनिफार्म बाल्य गहन एवं आपातकालीन चिकित्सा मॉड्यूल विकसित करने के लिये राष्ट्रीय कार्यशाला में किया जा रहा है मंथन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-बाल्य गहन एवं आपातकालीन चिकित्सा के प्रशिक्षण मॉड्यूल के निर्माण के लिये लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश और यूनीसेफ मध्यप्रदेश द्वारा राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन भोपाल में किया जा रहा है। दो दिवसीय कार्यशाला में यूनिफार्म बाल्य गहन एवं आपातकालीन चिकित्सा मॉड्यूल विकसित करने पर चर्चा की जायेगी। जिससे गंभीर रूप से बीमार बच्चों के उपचार में एकरूपता लाई जा सके एवं शिशु एवं बाल मृत्यु में कमी लायी जा सके।

देश के प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थानों के प्रतिनिधि कार्यशाला में बाल्य गहन एवं आपातकालीन चिकित्सा के विभिन्न राज्यों में प्रचलित प्रशिक्षण मॉड्यूल्स की समीक्षा करेंगे। कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव डॉ. के.के. त्रिपाठी, मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश, श्रीमती प्रियंका दास सहित देश के प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थानों, डब्ल्यू.एच.ओ., यूनीसेफ, निपी, आई.पी.ई. ग्लोबल के प्रतिनिधि शामिल रहे।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply