Skip to content
Friday, 30 October 2026
उज्जैन

विक्रमोत्‍सव में अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी की शिव-दुर्गा नृत्य नाटिका आज

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर उज्जैन:-फिल्म अभिनेत्री, नृत्यांगना और भाजपा सांसद हेमा मालिनी गुरुवार को उज्जैन आएंगी। वे विक्रमोत्सव अंतर्गत रात आठ बजे पालीटेक्निक कालेज मैदान पर शिव-दुर्गा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगीं। आयोजन महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ की ओर से किया जाएगा।

देवी दुर्गा के विभिन्न अवतारों पर केंद्रित यह नृत्य नाटिका भारतीय आख्यानों में संदर्भित देवी दुर्गा एवं शिव की अनेक कथाओं पर आधारित है।

पूर्व में भी उनके द्वारा देवी तथा महाकाव्यों- महाभारत, रामायण के पात्रों को आधार बनाकर प्रस्तुतियाँ दी जा चुकी है। यह नृत्य नाटिका भक्ति संगीत तथा भारतीय शास्त्रीय नृत्य के स्वरूप में मंचित होगी।

प्रस्तुति से पहले दोपहर 12 बजे वे इस्कान मंदिर जाएंगीं। गुरुदेव भक्तचारू स्वामी की समाधि पर पुष्प अर्पित करेंगी और भगवान राधा मदन मोहन मंदिर में आरती, दर्शन करेंगीं।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply