महाशिवरात्रि आज…. शिवालय में गूजेंगे हर-हर महादेव के जयघोष

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। फाल्गुन माह की तेरस को आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व उत्याह एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर समस्त शिव मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा की है। वहीं रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी तथा फूलों से शिवालयों को सजाया गया है, जो कि श्रद्धालुओं के लिये आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भोर की पहली किरण के साथ शिव मंदिरोंं में मंत्रोच्चार एवं हर-हर महादेव के जयघोष गूजेंगे। साथ ही भगवान भोलेनाथ का दुग्ध अभिषेक समेत अन्य अनुष्ठानों की धूम रहेगी। इस दौरान पुरोहितों के सानिध्य में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ की विशेष आराधना करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यालय स्थित समस्त शिव मंदिरों के अलावा हंडिया और नेमावर स्थित रिद्धनाथ एवं सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों का तांता रहेगा। इस दिन भक्त नर्मदा में पुण्य स्नान कर भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाएंगे। वहीं अन्नदान कर सुख, समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की कामना करेंगे।

Views Today: 2

Total Views: 88

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!