Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष…. नाटिका के जरिये टूटते रिश्ते को संवारने पर जोर

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। समृद्ध देश की नींव समृद्ध समाज से होकर गुजरती है। इसीलिये जरूरी है कि समृद्ध समाज के निर्माण में आपसी सहभागिता तथा सहयोग की भावना जरूरी अपेक्षित है, तब कहीं पारदर्शी माहौल की संरचना साकार होगी। इसी क्रम में टूटते रिश्तों को पुन: संवारने की जरूरत है। यह बातें गुरूवार को महिला दिवस की पूर्व संध्या में मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अग्रवाल महासभा की जिलाध्यक्ष सुनीला गोयल ने कही। उन्होंनें कहा कि वर्तमान में टूटते रिश्तों को बचाने के लिये सार्थक प्रयासों की आवश्यकता महसूस की है। जो हंसते-खेलते परिवार को टूटने के बजाय एकजुट करने की सर्वहितैषी सोच है। इस मौके पर महासभा की अन्य पदाधिकारी व सदस्यों ने नाटिका के जरिये महिलाओं में आपसी स्नेह, कुशल व्यवहार और रिश्तों को कायम रखने की बात पर जोर दिया गया। प्रांतीय पदाधिकारी माया सिंहल एवं संभागीय अध्यक्ष रसमणि अग्रवाल ने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष आभा अग्रवाल ने संपूर्ण कार्यकम का संचालन किया। वहीं सामाजिक संस्कार एवं संस्कृति को संरक्षित रखने का संकल्प भी दोहराया है। इस मौके पर सरिता अग्रवाल, शिल्पा बंसल, सपना अग्रवाल, सोनाली अग्रवाल, शैला अग्रवाल, प्रीति गोयल सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। कार्यकम के अंत में महिलाओं का उत्साहवर्धन करने व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें महासभा की सदस्यों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज की महिला सदस्य उपस्थित रहीं।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply