अनोखा तीर, हरदा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले सीनियर महिला वर्ग की ट्रायल मंगलवार ५ मार्च को लिया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों का प्रेक्टिस कैंप आयोजित कर जिले की टीम तैयार की जाएगी, जो इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। ट्रायल नेहरू स्टेडियम हरदा में दोपहर 2 बजे से आयोजित किया गया है। हरदा ज़िले की सभी महिला क्रिकेट खिलाड़ी इस ट्रायल में शामिल हो सकती हंै।
123 Views



