Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सीहोर

शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, प्रेमिका के गर्भवती होने पर हुआ फरार, मामला दर्ज

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर भैरूंदा:-भैरूंदा में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और सात माह की गर्भवती प्रेमिका को छोड़कर गया प्रेमी जब पुत्र के जन्म के बाद भी वापस नहीं लौटा तो पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

पीड़िता ने इस मामले में कई बार प्रेमी से सम्पर्क करने की कोशिश की, लेकिन घर वालों के दबाव में वह उसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है। थक हारकर प्रेमिका ने भैरूंदा थाने में पहुंचकर दुष्कर्म व एससी एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है।

ये है मामला

थाना क्षेत्र निवासी एक 25 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसी के गांव के युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झूठा नाटक रचा। इस दौरान उसने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। जिससे वह गर्भवती हुई और एक पुत्र को जन्म दिया। अब युवक न तो उससे शादी कर रहा है और न ही उसे और उसे पुत्र को अपनाने को तैयार है। पुलिस ने फरियादिया की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। वहीं आरोपित अभी फरार है।

121 Views
What do you think?

Leave a Reply