महानगरों की तर्ज पर नगर में मादक पदार्थो का फलफूल रहा अवैध कारोबार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

विकास पवार बड़वाह – महानगरों की दूषित संस्कृति के रूप में होने वाला मादक पदार्थो का अवैध कारोबार अब शने शने छोटे नगर भी फलफूल रहा है। जिसके कारण कम उम्र के युवा नशे की गिरफ्त में फंस कर नशे के आदि होने लगे है। जिसकी बानगी अब पुलिस द्वारा ऐसे अपराधियो को गिरफ्त में लेने के बाद सामने आने लगी है। बड़वाह थाने पर प्रेस कांफ्रेंस में टी आई प्रीतमसिंह ठाकुर ने मीडिया कर्मियों को इस अवैध धंधे में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किए जाने पर जानकारी से अवगत कराया। जिसमे अवैध मादक पदार्थ ब्राउनशुगर के साथ एक बदमाश को पकड़कर कार्यवाही की गई है। पुलिस ने आरोपी से प्लास्टीक पारदर्सी पन्नी सहित ब्राउन शुगर का वजन करीब 12.01 ग्राम जिसकी कीमत लगभग 1,20,000/- रुपये बताई है । जो जब्त की गई है। पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन मे पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मवीरसिह यादव के मार्गदर्शन में जिले के समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है। इसी तारतम्य में थाना बड़वाह में अवैध मादक पदार्थ ब्राउनशुगर के आरोपी को पकड़ने की कार्यवाही की गई । टी आई श्री ठाकुर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर

नावघाटखेडी स्थित नर्मदा तट पर मूखबिर की सूचना पर पुलिस अमले द्वारा संदेही की तलाश घाट पर की जा रही थी। जिसके हुलिया अनुसार यह व्यक्ति श्मशान घाट के पास काली चेतना घाट नर्मदा नदी किनारे दिखा। जिसे देखकर पुलिस ने घेराबंदी की । पुलिस को अचानक देखकर आरोपी सकते में आ गया। जब पुलिस ने पकड़ कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम दीपक पिता कृष्णकांत तिवारी उम्र 24 साल निवासी नावघाटखेडी, बडवाह का निवासी होना बताया। आरोपी दीपक तिवारी के कब्जे से पारदर्शी पन्नी मे सफेद कागज की पुडिया में रखा भूरे रंग का मादक पदार्थ ब्राउन शुगर जिसका वजन करीब 12.01 ग्राम पाया गया। जिसकी कीमत लगभग 1,20,000/- रुपये बताई गई । एवं नगदी 60 रुपये के साथ आरोपी दीपक पिता कृष्णकांत तिवारी उम्र 24 साल निवासी नावघाटखेडी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया की कस्बा बडवाह के योगेश ठाकुर उर्फ बच्चा, परवेज उर्फ पलटु एवं एहमद पिता नाडु से थोड़ा-थोडा तीनो से खरीदा था। तीनो ब्राउन शुगर पाऊडर बैचते है। तीनो को अच्छी तरह से पहचानता हूं। तथा उनके घर भी मैंने देखे है। आरोपी से मिली जानकारी पर अन्य आरोपी योगेश ठाकुर उर्फ बच्चा, परवेज उर्फ पलटु एवं एहमद पिता नाडु की तलाश की गई ।परन्तु इनके नही मिलने पर इन्हें फरार घोषित किया गया ।कार्यवाही बड़वाह थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ठाकुर के नेतृत्व में की गई। जिसमे आरक्षक प्रकाश, विनोद जाटव, विनोद कुमार यादव एवं अन्य पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Views Today: 2

Total Views: 142

Leave a Reply

error: Content is protected !!