२७०० रुपए क्विंटल गेहूं नहीं खरीदा तो आंदोलन करेगा भाकिसं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर जिले के किसानों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने मुख्य रूप से प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुसार गेहूं 2700 रू एवं 3100 रुपए धान का मूल्य दिया जाने की मांग की। जिस पर जिलाधीश द्वारा भरोसा दिलाया कि प्रशासन स्तर की सारी समस्याओं का निराकरण शीघ्र कराया जाएगा एवं शासन स्तर की मांगों को आगे पहुंचाकर शीघ्र समाधान किया जाएगा। भाकिसं ने किसानों की मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

मूंग फसल हेतु पर्याप्त पानी उपलब्ध कराएं

ज्ञापन के माध्यम से भाकिसं ने ग्रीष्मकालीन मूंग फसल के लिए नहरों में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। वर्तमान में तवा डेम से बहुत अधिक मात्रा में पानी चलाया जा रहा है, जो नदी नालों में व्यर्थ बर्वाद हो रहा है। चल रहे पानी को तुरंत कम करें, सिर्फ आवश्यकता अनुसार ही पानी चलाया जाए। इसके साथ ही तवा परियोजना की समस्त नहरों में उचित स्थान पर गेज बनाए जाने एवं सभी गेज के पास एफएसएल लेवल एवं नहरों के नाम तथा डिजाइन डिस्चार्ज भी अंकित किया जाए। अजनई उपनहर का आरडी 0 मीटर से 7000 मीटर तक बेड लेवल किया जाए, लेवल भारतीय किसान संघ के दो पदाधिकारी की उपस्थिति में लिया जाए, जिसका स्थल पंचनामा बनाया जाए एवं पंचनामे की छाया प्रति संगठन को उपलब्ध कराई जाए। गंजाल मोरंड परियोजना का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। ज्ञापन देते समय भारतीय किसान संघ संभागीय मंत्री विनोद पाटिल, कैलाश गुर्जर, विजय मलगाया, राजेन्द्र बांके, यशवंत राजपूत, राजनारायण गौर, दीपचंद नवाद, श्याम पाटिल, आनंद पटेल, अरुण पटवारे, बृजेश मुकाती, विनय राव, रेवाराम सारण उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 232

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!