Skip to content
Friday, 30 October 2026
देवास

पारिवारिक विवाद में सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या, हाटपीपल्या थाना क्षेत्र की घटना

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर देवास:-जिले के हाटपीपल्या थाना क्षेत्र के करनावद से लगे हीरापुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी। वारदात गुरुवार अल सुबह की बताई जा रही है जिसका पता सुबह चला।

इसके बाद करनावद पुलिस सहायता केंद्र व हाटपीपल्या से पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू की गई। बागली एसडीओपी सृष्टि भार्गव ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और आसपास के लोगों से बात की। आरोपित पति को पुलिस से पकड़ लिया है।

एसडीओपी भार्गव के अनुसार 30 वर्षीय सोना भील का विवाद बुधवार देररात अपने पति सुखराम भील से हुआ था। बाद में सुखराम ने कुल्हाड़ी से वार किया जो सोना के सिर में लगा।

जिस समय हमला किया गया उस दौरान दंपती के बच्चे पास के कमरे में सो रहे थे, उनको तब कुछ पता नहीं चल पाया। आरोपित पति से पूछताछ की जा रही है, उसका कहना है कि वो पत्नी को जान से नहीं मारना चाहता था।

164 Views
What do you think?

Leave a Reply