जादू-टोना कर हानि पहुंचाने की शंका में कर दी थी युवक की हत्‍या, आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर टोंकखुर्द:-थाना क्षेत्र के ग्राम सालमखेड़ी में हुए सनसनीखेज  का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने गांव के ही एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि युवक ने मृतक द्वारा जादू-टोना करने और पिता की मौत का कारण बनने की शंका में हत्याकांड को अंजाम दिया था।

कुल्‍हाड़ी से किया था हमला

थाने पर पत्रकार वार्ता में पुलिस ने बताया कि अरुण शर्मा पर 17 फरवरी की रात को सालमखेड़ी में कुल्हाड़ी से हमला किया गया था। घायल शर्मा की 18 फरवरी को मौत हो गई थी। मामले में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक चेतन यादव को वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए।

गांव का ही युवक गायब मिला

यादव ने अपनी टीम के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और संदिग्धों से पूछताछ भी शुरू की। इसी दौरान पुलिस को खबर मिली कि गांव का एक युवक घटना दिनांक से गायब है और उसका फोन भी बंद है। पुलिस ने मामले में 20 वर्षीय धीरज सेंधव को पकड़कर पूछताछ की।

पूछताछ में युवक ने यह बताया

आरोपित ने बताया कि अरुण शर्मा महाराज तांत्रिक विध्या एवं जादू-टोना जानता था। आरोपित को आशंका थी कि अरुण शर्मा द्वारा ही जादू टोना करने से उसके माता-पिता की मृत्यु हुई थी। आरोपित को यह शंका भी थी कि शर्मा उसे भी तांत्रिक विद्या से परेशान करता था। इसीके चलते 17 फरवरी की रात 10 से 11 के बीच खेत वाले घर पर सो रहे अरुण शर्मा पर कुल्हाड़ी से वार किए।

घायल को छोड़कर भाग निकला

शर्मा को घायल अवस्था में छोड़कर वह मौके से भाग निकला। बाद में शर्मा की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर हथियार जब्त किया है। कार्रवाई में टोंकखुर्द थाना प्रभारी उपनिरीक्षक चेतन यादव, सउनि चंदरसिंह चौहान, सउनि कमलपुरी गोस्वामी, सउनि महेंद्रसिंह नरवरिया, सउनि अनिल कुमार, प्रआर राजेश लुबानिया, आरक्षक सुरेश शर्मा, धर्मेंद्र चावडा, सूरज राठौर की टीम शामिल थी।

Views Today: 2

Total Views: 96

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!